बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड में लगे सभी 14 राजकीय नलकूप आठ साल से अधिक समय से खराब पड़े हैं। इस कारण किसानों को पटवन करने में काफी परेशानी हो रही है। सरमेरा, तोड़ा, मीरनगर, कोतरा, जहांगीरपुर, चेरों व परनावां में खेतों में पटवन के लिए इन नलकूपों को लगाया गया था। नाबार्ड द्वारा बढ़िया, धनावां बिगहा, नयागढ़, ससौर, गोपालबाद, गोवाचक, वृंदावन व गौस नगर में बोरिंग करायी गयी थी, जो एक दिन भी नहीं चली। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने डीएम कुंदन कुमार से इन नलकूपों को चालू करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...