पूर्णिया, जनवरी 16 -- जलालगढ़। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों में एक साथ तिथि भोजन आयोजित कर बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया गया। बताया जा रहा है कि 13 जनवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में पाया गया कि जिला में आयोजित हो रहे तिथि भोजन की संख्या की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा एमडीएम प्रभारी को निर्देश दिया गया कि तिथि भोजन की संख्या में वृद्धि लाना सुनिश्चित करें। प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में दही चूड़ा सब्जी बच्चों के बीच परोसा गया जिसको लेकर बच्चों में खुशी एवं उत्साह देखा गया। --- -तिथि भोजन पर हुआ भोज का आयोजन : पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार गुरुवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षे...