भागलपुर, जनवरी 20 -- प्रखंड में अंचल कार्यालय सहित थाना पर जनसुनवाई के लिए अधिकारी उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुने। लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। थाना पर थानाध्यक्ष, प्रखंड में बीडीओ, अंचल में राजस्व पदाधिकारी स्वयं उपस्थित थे। थाना पर जमीन से संबंधित दो मामले आए। पीड़ित कुशवाहा टोला के प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना में आवेदन दिए जाने पर एसडीएम एवं सीओ से संपर्क करने को कहा गया। प्रखंड में अनिता मणिकांत, कुमैठा ने बताया कि पेंशन की समस्या को लेकर आए हैं। समाधान का भरोसा मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...