जमुई, फरवरी 16 -- गिद्धौर, निज संवाददाता प्रखंड के विनोबा भावे पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमुई विद्यायक एवं बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय निदेशक विश्वास कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद संबंधी उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। वहीं मुख्य अतिथि खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। अति विशिष्ट अतिथि शिक्षा...