सीवान, मार्च 22 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के मिरजुमला पैक्स को आदर्श पैक्स का द्वितीय पुरस्कार मिला है। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पैक्स अध्यक्ष बबन तिवारी को पुरस्कार की निर्धारित राशि तीन लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं जिले के दरौली प्रखंड के दोन बुजुर्ग पैक्स को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके पैक्स अध्यक्ष अखिलेश राय को दो लाख रूपये व प्रशस्ति पत्र देकर सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने सम्मानित किया। इस प्रकार जिला स्तर पर मिरजुमला पैक्स को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। पैक्सों को आदर्श पैक्स के रूप में विकसित करने के लिए स्वच्छ प्रतियोगिता के प्रयोजन से मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.