भागलपुर, जुलाई 3 -- बिहपुर,संवाद सूत्र - बिहपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रिक्त पदों के लिए उप चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क शुरू है। मड़वा पश्चिम पंचायत में मुखिया पद के उप चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में है। मड़वा पश्चिम पंचायत में 13 बूथों पर 7655 मतदाता नौ जुलाई को नई मुखिया को चुनने के लिए मतदान करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। वहीं धर्मपुररत्ती पंचायत के वार्ड नंबर एक में पंच के प्रत्याशी निर्विरोध हैं। जबकि झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर तीन में एक पंच समेत बभनगामा पंचायत के वार्ड दो में वार्ड सदस्य पद के लिए एक-एक बूथ उपचुनाव होगा। बीडीओ सत्यनारायण पंडित ने बताया कि मतदान नौ जुलाई को व मतगणना 11 जुलाई को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.