जहानाबाद, अप्रैल 7 -- अरवल, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के विशेष पहल पर सभी प्रखंडों के एक-एक आंगनवाड़ी केंद्र को मॉडल आरोग्य दिवस केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निर्देश दिया गया है। इस पहल पर सभी चयनित केंद्रों पर मिलने वाली बुनियादी और आधारभूत सुविधाओं का मूल्यांकन पीरामल टीम के सहयोग से पूरा किया गया है। इसके सुदृढ़ीकरण करने के उद्देश्य से करपी प्रखंड स्थित परियारी पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 140 में सोमवार को बैठक हुई। जिसमें चिकित्सा प्रभारी, डॉक्टर शशिकांत कुमार, सीएचओ, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर, आशा, वार्ड सदस्या, जीविका, जनप्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया था। पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि नीरज कुमार एवं पवन कुमार ने बताया मॉडल आरोग्य दिवस के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। बैठक में आरोग्य दिवस के पूर्व संध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.