देवघर, मई 17 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय स्थित आधार पंजीयन केंद्र में पिछले दो दिनों से ताला लटका हुआ है। आधार केंद्र के गेट पर आधार केंद्र का मशीन खराब रहने की सूचना चिपका दी गई है। जबकि आधार कार्ड बनाने से संबंधित आने वाले लाभुकों को बैरंग लौट जाना पड़ता है। आधार पंजीयन केंद्र बंद रहने के चलते आधार पंजीयन केंद्र में आधार कार्ड बनवाने के लिए आने वाले दर्जनों लाभुकों को इन दिनों भीषण गर्मी में बैरंग घर लौट जाना पड़ रहा है। बताया जाता है कि जब से पंचायत सचिवालय में चल रहे आधार पंजीयन केंद्र बंद हुआ है, तब से लोगों को आधार कार्ड बनाने और आधार कार्ड संशोधन कराने से संबंधित काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड क्षेत्र में महज प्रखंड कार्यालय में ही एकमात्र आधार पंजीयन केंद्र संचालित हो रहा है। वह भी पिछले दो दिनों से बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.