भागलपुर, सितम्बर 3 -- सुल्तानगंज। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आए बाढ़ से विद्यालय प्रभावित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में पठन-पाठन करने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रखंड साधन सेवी मध्यान भोजन भूपेश सिन्हा के अनुसार प्रखंड के आठ विद्यालय बाढ़ से प्रभावित हैं। जिसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा बीआरसी को दी गई है। बाढ़ प्रभावित विद्यालयों में मध्य विद्यालय महेशी, अनुसूचित जाति, मध्य विद्यालय मोतिचक, प्रावि हरियो, प्रावि नवटोलिया कन्या, प्रावि शाहाबाद, प्रावि तिलकपुर एससी, कन्या मध्य विद्यालय तिलकपुर, प्रावि छिटमकंदपुर आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...