रांची, फरवरी 18 -- सोनाहातू/राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड की संयोजिकाओं और रसोइया ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। संघ का कहना है कि वार्ता होने पर ही हड़ताल खत्म होगी। बुधवार को राहे प्रखंड की 86 संयोजिकाएं और 136 रसोइया ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर धरना देकर अपनी मांगें रखीं। धरना में जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने समर्थन दिया और कहा कि संयोजिकाओं और रसोइया की मांगों को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। इनकी मांगें जायज हैं और सरकार को इन्हें पूरा करना होगा। सोनाहातू में 199 रसोइया और 101 संयोजिकाएं हैं। इनके हड़ताल पर रहने के कारण बुधवार को स्कूलों में शिक्षकों और समिति के अध्यक्षों द्वारा मध्याह्न भोजन बनाया गया। प्रमुख मांगें न्यूनतम मानदेय और एप्रोन सामग्री उपलब्ध कराई जाए। संयोजिका और अध्...