देवघर, नवम्बर 26 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को संविधान व राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया गया। इस मौके पर बीडीओ शशि संदीप सोरेन व प्रखंड, अंचल कर्मियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर बीडीओ ने भारतीय संविधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की भूमिका पर संबोधन दिया। कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा संविधान भारत का है। भारतीय संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर की अहम भूमिका रही। 26 नवंबर को हर वर्ष संविधान दिवस व राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता है। मौके पर बीपीओ राजाराम प्रसाद, आवास प्रखंड समन्वय कमल कोल, कपिल दास, मोहम्मद सुल्तान, कार्तिक नाथ ठाकुर, ब्रजेश कुमार, राहुल कुमार मिथिलेश कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.