जमशेदपुर, जनवरी 30 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर निकाय चुनाव को लेकर दूसरे दिन भी जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में फार्म लेने वालों की भीड़ सुबह में उमड़ी। जबकि नामांकन करने भी कई लोग प्रखंड और अंचल कार्यालय में पहुंचे थे। इधर नगर निकाय चुनाव को लेकर बैंक में एक खाता खोलने और जाति प्रमाण पत्र बनाने का अभियान भी प्रखंड कार्यालय और विभिन्न बैंकों में शुरू है। मालूम हो कि नामांकन फार्म बिक्री के पहले दिन 34 लोगों ने जुगसलाई के 22 वार्डों के लिए फार्म लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...