हजारीबाग, फरवरी 11 -- पदमा, प्रतिनिधि। पदमा प्रखंड कार्यालय परिसर इन दिनों घोर अव्यवस्था का दंश झेल रहा है। यहां कार्यरत कर्मी लगभग 11 से 12 बजे के आसपास मनमाने ढंग से प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं और फिर मुख्य गेट के समीप अपनी बाइक खड़ी कर कार्यालय में दाखिल हो जाते हैं। प्रखंड कार्यालय परिसर में बाइक स्टैंड रहने के बावजूद लोग वहां अपनी बाइक खड़ी न खडी़ कर मुख्य गेट के सामने इधर-उधर खड़ी कर देते हैं। बुधवार को पंचायत सेवक के साथ अन्य कर्मी कार्यालय पहुंचे और स्कूटी और बाइक मुख्य द्वार के समीप लगा दिए और फिर धीरे धीरे प्रखण्ड परिसर मुख्य गेट पर दर्जनों गड़िया लग गई। इसके कारण प्रखंड अॉफिस काम के लिए आए लोगों को काफी परेशानी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...