बांका, जनवरी 9 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। जिला के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण की दिशा में एक अहम पहल की गई। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने वर्तमान में संचालित प्रखंड कार्यालय भवन के पश्चिम स्थित सरकारी भूमि की विधिवत मापी कर भवन निर्माण से संबंधित आवश्यक तकनीकी व प्रशासनिक जानकारियां एकत्र कीं। इस दौरान प्रस्तावित स्थल की स्थिति, उपलब्ध क्षेत्रफल, पहुंच मार्ग तथा सुरक्षा व सुविधा के विभिन्न पहलुओं का गहन निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान अखबार में बोले बांका पेज पर गत 30 दिसंबर को प्रमुखता से प्रकाशित खबर पर जिला पदाधिकारी ने संज्ञान लिया था। मौके पर मौजूद प्रखंड उप प्रमुख बेनी शंकर यादव ने अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सरकारी जमीन नए प्रखंड कार्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.