जहानाबाद, फरवरी 16 -- अरवल, निज संवाददाता। किसान संघर्ष समिति का एक दिवसीय महापंचायत अरवल प्रखंड कार्यालय पर रखा गया। किसान मजदूर महापंचायत में संगठन के कई नेताओ ने भाग लिया। सभी नेताओ ने फसल खरीद के लिये एमएसपी गारन्टी कानून वनवाने पर जोर दिया। कर्ज माफ करवाने, पेंशन दूगना करवाने की किसान नेताओं ने मांग की। किसान नेता मन्जय कुमार ने कहा कि किसानो की यह मांग सरकार को जल्द देनी होगी। इससे कम मे किसान समझौता करने वाला नही है। इन सभी मुद्दो पर किसानो का संघर्ष जारी रहेगा। विजली विभाग किसानो को लगतार परेशान कर रहा है। महापंचायत की अध्यक्षता विजय सिह ने की। महापंचायत मे संतोष कुमार, सदानन्द कुमार, राजेश प्रसाद, एमआर आर्यन समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। फोटो- 16 फरवरी अरवल- 04 कैप्शन- अरवल प्रखंड कार्यालय पर महापंचायत में शामिल किसान नेता व अन्य।...