चतरा, अप्रैल 7 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में 10 बजे सुबह से जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जनता दरबार में जिला के उपायुक्त समेत सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जनता दरबार में अंचल से सम्बंधित बाल विकास परियोजना से सम्बंधित, खाद्यान्न आपूर्ति, बालू खनन से सम्बंधित सरकारी भूमि अतिक्रमण से सम्बंधित अन्य विभागों से संबंधित मामले को ऑन द स्पॉट निपटा किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने देते हुए कहा कि इस जनता दरबार में अधिक से अधिक ग्रामीण जनता दरबार में उपस्थित होकर अपने अपने मामले का निपटारा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.