चतरा, मार्च 18 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर प्रतापपुर में मंगलवार को किसान मेला का आयोजन किया गया। मेला में 75 उत्कृष्ट किसानों को कृषि यंत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख स्मिता प्रकाश के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस किसान मेला में अलग-अलग सब्जियों का एक दर्जन स्टॉल लगाए गए थे। प्रमुख के द्वारा स्टॉल का निरीक्षण करने के बाद 25 किसानों को प्रथम पुरस्कार एवं 25 किसानों को द्वितीय पुरस्कार एवं 25 किसानों को तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ कृषि यंत्र देकर सम्मानित किया गया। वही किसान मेला में महिंद्रा एंड कंपनी बीज वितरक एवं पायनियर बीज विक्रेता के द्वारा अपने अपने कंम्पनी के बीज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों को अपने खेतों में लगाने की सलाह दी गई। वहीं बीटीएम सुधीर सिंह के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.