लखीसराय, मार्च 6 -- चानन, निज संवाददाता। चानन प्रखंड भवन निर्माण को लेकर स्थलीय जांच करने पहुंचे डीएम मिथिलेश मिश्र को रामपुर के ग्रामीणों द्वारा लिखित आवदेन देकर रामपुर दाहा पर ब्लॉक भवन निर्माण कराने की मांग की। रामपुर निवासी देबू सिंह, सुलेन्द्र सिंह, विनय कुमार सिन्हा आदि ने कहा कि पूर्व में रामपुर दाहा की जमीन ब्लॉक भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। दाहा पर भवन निर्माण को लेकर पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। यह कोई जलकर भी नहीं है। दाहा की जमीन पर मनरेगा भवन, ई-किसान भवन एवं सीएचसी चानन व थाना बना हुआ है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टिकोण से यह जगह बेहतर है। इस पर डीएम ने कहा कि मेरे द्वारा दोनों जगहों जांच कर रिपोर्ट विभाग को भेजा जायेगा। विभाग द्वारा टेक्निकल टीम भेजा जायेगा, इसे बाद आगे की प्रक्रिया होनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.