देवघर, अप्रैल 26 -- मारगोमुंडा। प्रखंड कार्यालय में बने सार्वजनिक शौचालय खराब रहने और गंदगी फैल जाने से लोग परेशान हैं। बताया जाता है कि प्रखंड कार्यालय के अंदर प्रखंड कर्मियों और प्रखंड कार्यालय आने जाने वाले लोगों के लिए बनाए गए शौचालय में साफ-सफाई नहीं कराए जाने के कारण भारी गंदगी और बदबू फैल गई है। इसके कारण इन दिनों शौचालय प्रयोग करने के योग्य नहीं है। प्रखंड कार्यालय आने जाने वाले कर्मियों और लोगों को शौचालय लगने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना प्रखंड कार्यालय आने जाने वाली महिलाओं को करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से शौचालय को उपयोग करने योग्य बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...