सीवान, जनवरी 29 -- मैरवा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में प्रस्तावित नए भवन के निर्माण को गोपालगंज के डीएफओ मेघा यादव ने अपनी टीम के साथ निर्माण स्थल का दौरा किया। इस दौरान टीम ने मुख्य रूप से उन पेड़ों का भौतिक सत्यापन किया। जिन्हें भवन निर्माण के लिए काटा जा सकता है। जांच के बाद डीएफओ मेघा यादव ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए पेड़ों की कटाई को सीमित रखा जाएगा। उन्होंने बताया हमने पेड़ों की प्रजाति और उनकी संख्या का विस्तृत डेटा तैयार कर लिया है। इसकी रिपोर्ट अनुमति के लिए वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। हमारी कोशिश है कि पर्यावरण को कम से कम नुकसान हो। टीम ने निर्माण स्थल के हर बिंदु का बारीकी से मुआयना किया गया है। जांच के दौरान डीएफओ ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग पर्यावरण सं...