दरभंगा, फरवरी 12 -- दरभंगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करते हुए डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भवन निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का समुचित एवं पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा भूमि का कोई अंश बेकार न रहे। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण की योजना इस प्रकार से तैयार की जाए कि भविष्य की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखें। परिसर में पर्याप्त पार्किंग, आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, हरित क्षेत्र एवं आम लोगों के लिए आधारभूत सुविधाओं का समावेश किया जाए। डीएम ने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सभी तकनी...