सहरसा, मार्च 8 -- सोनवर्षाराज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विराटपुर पंचायत के जलसीमा गांव में शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह की अध्यक्षता व पार्टी के द्वारा नियुक्त संगठन कोर्डिनेटर संजय महाराज जी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने-अपने विचार रखे। जिसमें उपस्थित संगठन कोर्डिनेटर संजय महाराज जी ने कहा कि कांग्रेस कमिटी संगठन विस्तार के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ कर पंचायत अध्यक्ष बनने व प्रखंड स्तर पर विस्तार करने की जरूरत है। हर बूथ स्तर पर कम से कम दस सदस्यों को तैयार कर जोडऩे कि आवश्यकता है। किसी भी पार्टी या संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। आगामी चुनाव के लिए अभ...