पाकुड़, अप्रैल 29 -- महेशपुर। कांग्रेस पार्टी के 6 मई को रांची चलो संविधान बचाओ कार्यक्रम को सफल बनाने और कांग्रेस संगठन में मजबूती लाने को लेकर बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख के बिरकीट्टी स्थित आवासीय कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि इस बैठक में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस दौरान छह मई को रांची जाने को लेकर चर्चा किया जाएगा ताकि भाड़ी संख्या में कार्यकर्ता संविधान बचाओ रैली में शामिल हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...