गढ़वा, अगस्त 28 -- भंडरिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं छात्र मोर्चा का गठन करने का निर्णय लिया गया है। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष हरदास तिर्की ने कहा कि प्रखंड कमेटी का विस्तार कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। मौके पर लॉरेंस कुजूर, रवि कश्यप, चंद्रशेखर सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...