गोपालगंज, दिसम्बर 29 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। पंचदेवरी प्रखंड में प्रस्तावित नए अंचल एवं प्रखंड भवन निर्माण को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। प्रखंड प्रशासन की ओर से तेतरिया और सिधरिया गांव के बीच स्याही मौजा में जमीन का चयन किया गया है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी गोविंदा कंस्ट्रक्शन को सौंपी गई है। लेकिन, जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि नया भवन बाजार क्षेत्र से दूर बनाया जाएगा, स्थानीय लोगों में असंतोष फैल गया। सोमवार को इसी मुद्दे को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों महिला व पुरुषों ने प्रखंड मुख्यालय के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व जन सुराज के नेता वीरेंद्र राय और बृज किशोर दुबे ने किया। प्रदर्शनकारी प्रखंड बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट होकर प्रशासन के फैसले के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। धरना को संबोधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.