बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में मंगलवार को सरकारी दावों की पोल खुल गई जब जरूरी कामों के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को न्याय के बजाय बंद ताले मिले। सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक कार्यालय का ताला लटका रहा। राशन कार्ड से नाम जोड़ने, कटवाने, राशन नहीं मिलने और कोटा वितरण से जुड़ी समस्याओं को लेकर बखड्डा निवासी माया देवी, बलाहपुर की बेबी देवी, सोनापुर के छोटे पासवान, रामपुर की ओरुल देवी और गोसाई टोला सिंहमा के मनीष कुमार सहित दर्जनों लाभुक कार्यालय पहुंचे। लेकिन, कर्मियों के नदारद रहने से सभी को मायूस होकर लौटना पड़ा। लाभुकों का कहना है कि कार्यालय सप्ताह में एक-दो दिन भी नियमित रूप से नहीं खुलता। इससे हर बार समय और पैसे की बर्बादी होती है। इस बाबत संबंधित अधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने दावा किया कि कार्...