पूर्णिया, अप्रैल 24 -- केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड के लिए दोबारा जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष पार्टी के ही जदयू युवा जिलाध्यक्ष राजू मंडल द्बारा मनोनीत किया गया। दाउद आलम के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि दाउद आलम जैसे समर्पित कार्यकर्ता को पार्टी ने सम्मान दिया है। वही दाउद आलम ने अपने मनोनयन पर वर्तमान बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता व संरक्षण मंत्री लेशी सिंह एवं पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा का आभार जताया। इस मौके पर दर्जन से अधिक पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...