धनबाद, फरवरी 13 -- बलियापुर। कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इदु अंसारी ने जिलाध्यक्ष द्वारा मनमाने ढंग से पद से हटाऐ जाने पर नाराजगी जतायी। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अंसारी ने इसको ले प्रदेश अध्यक्ष सहित संबंधित सभी पदाधिकारियों को पत्र भी लिखा है। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का कहना कि वे बीस वर्षों से समर्पित रूप से संगठन से जुड़े रहे। संगठन को आगे बढ़ाया। बावजूद बिना चुनाव के इस तरह का निर्णय लेना कहीं से उचित नहीं है। इसको ले कार्यकर्त्ताओं में भी नाराजगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...