गिरडीह, जनवरी 28 -- प्रखंडों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, बच्चों ने मोहा मन खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस पर प्रखंडों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम की प्रस्तुति से बच्चो ने मन मोह लिया। खोरीमहुआ अनुमंडल परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एसडीएम अनिमेश रंजन, एसडीपीओ राजेन्द्र रसद, एलआरडीसी सुनील प्रजापति, अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, धनवार सीओ, धनवार प्रमुख गौतम सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष धनवार सह जिला संगठन सचिव शफीक अंसारी सहित कई आम नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों को प...