बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित कुल 35 आंगनबाड़ी केंद्रों को अब अपना स्थायी भवन मिलने जा रहा है। नाबार्ड की ओर से स्वीकृत इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सभी भवनों का निर्माण आधुनिक बाला मॉडल (बिल्डिंग एज लर्निंग एड) पर किया जाएगा। ताकि आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों को पढ़ाई, खेल एवं गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। प्रत्येक भवन के निर्माण पर लगभग 12 लाख रुपये का व्यय निर्धारित किया गया है। इस योजना की निगरानी प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे। मंगलवार को मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मनरेगा के कनीय अभियंता...