सिमडेगा, नवम्बर 15 -- कुरडेग/कोलेबिरा/बानो हिटी। कुरडेग प्रखंड मुख्यालय में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर बिरसा जयंती मनाई गई। मौके पर कई अधिकारी सहित विभिन्न राजनितक दल के नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित की। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शो पर चलकर राज्य और जिले के विकास का संकल्प दुहराया। इधर बानो में बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम के साथ बनाया गया। मौके पर जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, प्रमुख सुधीर डांग, बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद झारखंड आंदोलनकारी से जुड़े लोगों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोलेबिरा मार्केट कंपलेक्स परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.