सिमडेगा, फरवरी 15 -- कोलेबिरा/बानो प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के मौके पर प्रखंडों में स्थित शिवालय गुलजार रहे। सुबह से ही सभी शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। कोलेबिरा के बूढ़ा महादेव सरना मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिव भक्त कतारबद्ध होकर शिवलिंग में जलाभिषेक कर रहे थे एवं बजरंग दल के द्वारा शिव भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर शाम में शिव बारात की झांकी निकाली गई। महादेव मंदिर, भंवर पहाड़गढ़, महादेव मंदिर कोलेबिरा बस स्टैंड, भोले शंकर मंदिर, वन विभाग कार्यालय कोलेबिरा, महादेव मंदिर प्रखंड कॉलोनी परिसर एवं गोवर धंसा पहाड़ स्थित शिवालय में महाशिवरात्रि को लेकर सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ नजर आई। बूढ़ा महादेव मंदिर में विधि व्यवस्था को लेकर कोलेबिरा पुलिस मंदिर परिसर में मुस्तैद नजर आई। इधर बानो के के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.