देवघर, अक्टूबर 5 -- देवघर, प्रतिनिधि। अंबे गार्डन स्थित योग कक्षा में रविवार को भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान बैठक में विगत माह किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए अगले तीन माह में किए जाने वाले सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही सभी विंग के प्रभारियों को प्रखंडों में प्रवास कर समिति को विस्तार करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने कहा कि 11 अक्टूबर को रामगढ़ जिला के रजरप्पा मंदिर में होने वाले राज्य कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए देवघर से अधिक से अधिक संख्या में जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में जाएंगे। इस अवसर पर बैठक में एसपी वर्मा, योगगु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.