जहानाबाद, जनवरी 27 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता प्रखंड मे 77वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं सलामी दी गई। मुख्य कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ जहां प्रखंड प्रमुख किरानती ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मखदुमपुर थाने की पुलिस के द्वारा झंडे को सलामी दी गई। प्रखंड कार्यालय में स्थित स्वतंत्रता सेनानी सिलपट पर पुष्पांजलि की गई। बीआरसी में बीईओ नरेंद्र शर्मा, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ राजलक्ष्मी, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मीना देवी, मखदुमपुर थाना में इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा, मिडिल स्कूल मखदुमपुर में हेड मास्टर अविनाश चंद्र चंचल, प्रभात नगर मिडिल स्कूल में हेडमास्टर शंकर लाल, सबदलपुर मिडिल स्कूल में हेड मास्टर घनश्याम सिंह , प्रोजेक्ट कन्या विद्याल...