मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में शनिवार को उप श्रम आयुक्त के कार्यालय संयुक्त श्रम भवन गन्नीपुर में एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें जिले के सभी प्रखंडों की हर पंचायत से एक-एक श्रमिकों को बुलाकर उनको विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी दी गई। इसका उद्घाटन उप श्रम आयुक्त नीरज नयन ने किया। इसमें श्रम अधीक्षक अजय कुमार एवं सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.