बेगुसराय, दिसम्बर 10 -- भगवानपुर। प्रखंड के मिडिल स्कूल पालीडीह में बुधवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ घर्मवीर कुमार प्रभाकर, एचएम अवधेश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। विकसित भारत के लिए विज्ञान व नवाचार की संभावनाएं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम युग की आगाज, संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर क्विज व विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। बीडीओ ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया। विकसित भारत के लिए विज्ञान व नवाचार की संभावनाएं क्विज में क्लास 6 से 8 में कन्या सूर्यपुरा के पीयूष कुमार एवं क्लास 9 से 12 में हाई स्कूल बनवारीपुर के अविनाश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी थीम के प्रदर्शनी में क्लास 6 से 8 में प्रखंड कॉलोनी के आयुष राज एवं क्लास...