बक्सर, सितम्बर 19 -- चौगाईं, एक संवददाता। प्रखंड परिसर में शुक्रवार को किसान गोष्ठी सह खरीफ कर्मशाला का आयोजन हुआ। उद्घाटन अरुण कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक महनाज खातून आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड उद्यान पदाधिकारी शशि भूषण यादव ने किया। इस दौरान किसानों के बीच कृषि से संबंधित विभिन्न पहलूओं पर जानकारी देते हुए वैज्ञानिक विधि से खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के बारे में बताया गया। कहा गया कि खरीफ की मुख्य फसल धान है। धान की नर्सरी से लेकर रोपाई, कीटनाशकों का उपयोग, अन्य प्रबंधन सहित कटाई तक से की प्रक्रिया को समझाया गया। साथ ही, मकई, गेहूं, सब्जी व फल आदि की खेती में लगने वाले रोग और उसके उपचार के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, जैविक खाद पर जोर देते हुए रासायनिक उर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.