हजारीबाग, अप्रैल 6 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर रामनवमी 2025 के अवसर पर आदेश जारी कर बताया गया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में 06 अप्रैल को रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा। रामनवमी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न प्रखंडों में प्रखंडवार कई वरीय दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ कामती को सदर, अपर समाहर्ता संतोष सिंह को बड़कागांव, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मुलिन मरांडी को केरेडारी के लिए प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार को विष्णुगढ़, कार्यपालक दंडाधिकारी सुनीता कुमारी को दारू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिंह को टाटीझरिया, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राजकिशोर प्रसाद को डाडी में प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी रजत अनूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.