समस्तीपुर, फरवरी 19 -- पूसा, । कृषि विवि परिसर स्थित बिहार सरकार के राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र, पूसा (मानस मंदिर के निकट) के बोर्ड के उपर मंगलवार की रात भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली (भारत सरकार) का बोर्ड लगाकर जमीन पर दावा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। बोर्ड लगते ही कृषि विभाग के कर्मी व अधिकारी सजग हुए एवं उच्च अधिकारियों को सूचना दी। अगले दिन बुधवार को बोर्ड हटा दिया गया। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बता दें इस प्रक्षेत्र में तम्बाकू अनुसंधान केन्द्र, पूसा वर्षो तक संचालित था। बाद में यहां क्रॉप रिसर्च प्रोग्राम नामक संस्थान का संचालन होने लगा। इसके बाद भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र इसे प्रक्षेत्र के रूप में इस्तेमाल करने लगा। कुछ वर्ष पूर्व यह राज्य सरकार के राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र के रूप मे...