जौनपुर, अगस्त 26 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र गूजरताल पर मत्स्य बीज वितरण का काम शुरू हो गया है। सोमवार को पहले दिन प्रक्षेत्र पर मत्स्य पालकों की अच्छी खासी भीड़ रही। चार लाख से अधिक मत्स्य बीज का वितरण किया गया। एक समय ऐसा था जब यह प्रक्षेत्र एशिया में अपना स्थान रखता था। 2006 से पहले यहां मिनी हैचरी थी। तालाबों में ब्रूडर मछलियों से हैचरी के माध्यम से मत्स्य बच्चे उत्पादित किए जाते थे। परन्तु 2006 में घाटा दिखाकर मिनी हैचरी बंद कर दी गई। तभी से दूसरे प्रक्षेत्र से स्पान (जीरा) खरीदकर बिक्री के लिए तालाबों में डाले जाते हैं। बीज तैयार हो जाने पर मत्स्य पालकों को बिक्री की जाती है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी शाहिद जमाल ने बताया कि 50 लाख लक्ष्य के सापेक्ष पहले दिन 120 रुपए प्रति हजार की दर से चार लाख से अधिक मत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.