नैनीताल, मई 10 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में हिमालय की जैव विविधता और पर्यावरण विषय पर शनिवार को व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता पद्मश्री अनूप साह ने छात्रों को फोटोग्राफी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को फोटोग्राफी का महत्व बताते हुए कहा कि प्रकृति से लगाव ही फोटोग्राफी के लिए प्रेरित करता है। अनूप साह ने अपनी फोटोग्राफी के माध्यम से छात्रों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों को वन्यजीव व्यवहार और प्राकृतिक फोटोग्राफी की तकनीक भी बताई। साह ने कहा कि खाद्य मशरूम, औषधीय गुणों से भरपूर कीड़ा जड़ी आज स्थानीय दोहन का शिकार है। हर 12 साल में खिलने वाला कंडाली फूल अब वर्ष 2027 में पुनः खिलेगा, जो जैव विविधता के चक्र को दर्शाता है। हिमालय की रेंज, उत्तराखंड में 320 किलोमीटर है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.