गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम। हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते बढ़ता प्रदूषण एक वैश्विक चिंता का विषय बन गया है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए वन क्षेत्र का बढ़ावा देना जरूरी है। इसके लिए पंचायती जमीन पर पौधे लगाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना व घग्घर नदियों के क्षेत्र में भूमि कटाव, जल संरक्षण तथा नदियों के जीर्णोद्धार के लिए साथ लगते गांवों की भूमियों पर वर्ष 2024-2025 के दौरान 20 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। स्कूलों में भी 13 लाखों से अधिक पौधे लगाए गए। उन्होंने स्कूल संचालकों का आह्वान किया कि आगामी वन महोत्सव के दौरान वे विद्यार्थियों को वनों के महत्व के बारे में जागरूक करें। जो पौधे लगाए जा चुके हैं, उनकी देखभाल भी की अवश्य करें, तभी अभियान सार्थक हो पाएगा। मंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.