ललितपुर, फरवरी 22 -- तालबेहट। क्षेत्र में तालाब, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर प्रकृति रक्षक दल का अभियान लगातार जारी है। इस रविवार को भी दल के सदस्यों ने तालाब को साफ, सुन्दर और स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान किया। प्रकृति रक्षक दल के विक्रांत सिंह गौर ने बताया कि इस पुनीत कार्य में बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना ही सच्ची सेवा और पूजा है। यदि तालाब को पुन: संरक्षित और स्वच्छ बनाने में सफलता मिलती है तो यही सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने जानकारी दी कि श्रमदान के साथ-साथ तालाब के पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए पांच अलग-अलग स्थानों से जल नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। दल का उद्देश्य तालाब के पानी को भविष्य में पीने योग्य बनाने का भी है। श्रमदान में मिनी अग्निहोत्र...