रांची, जनवरी 15 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की दावोस में होने जा रही वार्षिक बैठक 2026 में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड की राजधानी ज्यूरिख पहुंच गए हैं। ज्यूरिख एयरपोर्ट पर भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दावोस में वे झारखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रकृति के साथ सामंजस्य में समावेशी विकास पर अपने विचार रखेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में कहा कि भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों और वैश्विक निवेश के अवसरों पर संवाद झारखंड के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। झारखंड, जो खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, खनन, विनिर्माण, बुनियादी ढांचा और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में व्यापक निवेश अवसर प्रदान करता है। इस वै...