बुलंदशहर, जनवरी 15 -- जीटी रोड स्थित मंडी के निकट आयोजित मकर संक्रांति पर्व पर तहरी भोज एवं सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और 'एक भारत- श्रेष्ठ भारत' की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित समरसता तहरी भोज एवं सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों, संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता देखने को मिली। जिससे सामाजिक एकता और समरसता का संदेश सशक्त रूप से दिया गया। समारोह के दौरान समरसता तहरी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इसके साथ ही सामाजिक, संगठनात्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.