धनबाद, जून 26 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। सीएसआईआर-केंद्रीय खनन व ईंधन अनुसंधान सस्थान में बुधवार को वर्तमान स्वास्थ्य देखभाल चुनौतियां और स्वस्थ जीवनशैली विषय पर मानव संसाधन विकास विभाग ने व्याख्यान का आयोजन किया। सिंफर निदेशक प्रो अरविंद्र कुमार मिश्रा ने अध्यक्षता की। मौके पर विज्ञान भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रो डॉ जीएस तोमर ने व्याख्यान दियाI भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रो तोमर ने प्रकृति, देश, काल और ऋतु के अनुसार ही भोजन के चयन पर जोर दिया। डॉ जीएस तोमर ने कहा कि आरोग्य भारती स्वास्थ्य संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में कार्य कर रहा एक देशव्यापी संगठन है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक लगभग सभी जिलों में कार्यकर्ता सक्रिय हैं। 2002 में कोची से प्रारंभ हुआ यह संगठन राष्ट्रीय संगठन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.