बेगुसराय, मार्च 21 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में जलीय जीवों पर दया, प्रकृति से प्रेम विषय पर चिंतन सभा हुई। बड़ी संख्या में बच्चों ने भी विचार रखे। इससे पूर्व शैक्षिक भ्रमण से हुए लाभ को शेयर किया। विद्यालय के प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को बताया कि शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों में जिज्ञासा और प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना विकसित होती है। मुंगेर शैक्षिक परिभ्रमण बच्चों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि उन्होंने प्रकृति को करीब से देखने और समझने का अवसर भी प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहां उपस्थित अधिकारी ने उन्हें बताया कि गंगा डॉल्फिन को बचाने के लिए स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त जल की आवश्यकता होती है। इसके अलावा विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.