रिषिकेष, अक्टूबर 14 -- इस दीवाली पर्व पर नगर की महिलाओं ने पर्यावरण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खुशबूदार और ऑर्गेनिक मोमबत्तियों का निर्माण किया है। इन मोमबत्तियों में प्राकृतिक रंग और सुगंध का प्रयोग किया गया है, जिससे घरों और आयोजनों में दीपावली की रौनक और भी बढ़ जाएगी। नई आशा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष आशा सेमवाल ने बताया कि ये मोमबत्तियां रासायनिक उत्पादों से मुक्त हैं और पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल हैं। इससे न केवल दिवाली का पर्व स्वस्थ और सुरक्षित बनता है, बल्कि लोगों को प्राकृतिक उत्पादों के महत्व के प्रति जागरूक करने में भी मदद मिलती है। रुद्रा स्वयं सहायता समूह कालू वाला की अध्यक्ष रेनू ममगाईं सुषमा राठौर ने बताया कि त्योहार के अवसर पर समूह की महिलाओं ने गाय के गोबर से विशेष दीये भी बनाए। इन दीयों को पूजा और सजावट दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.