हापुड़, फरवरी 1 -- पक्षियों को प्रकृति का उपहार बताते हुए उनकी सुरक्षा के लिए पेड़ पौधों के संरक्षण को बेहद अहम बताकर सर्वसमाज से जुड़े लोगों को उनकी नैतिक जिम्मेदारी का एहसास दिलाकर जागरूक किया गया। गढ़ खादर क्षेत्र के गांव प्रसादीपुर के जंगल में बूढ़ी गंगा की जलधारा के किनारे वन ब्लॉक में रविवार को बर्ड वॉचिंग डे के उपलक्ष्य में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए पर्यावरणविद् भारत भूषण गर्ग ने कहा कि पक्षी प्रकृति का अद्भुत उपहार होते हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए वनों के साथ ही पेड़ पौैधों का संरक्षण किया जाना सर्वाधिक जरूरी होता है। क्योंकि इन्हीं के माध्यम से पक्षियों को पूरी तरह आजाद होकर चहचाहने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद प्रसन्नता देने वाला है, क्योंकि 2014 में इसी...