जहानाबाद, फरवरी 19 -- सागर गुप्ता 98.31 और अमन रंजन ने 94.23 पर्सेंटाइल अंक हासिल की जहानाबाद, निज संवाददाता। प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल बरनी के कई छात्रों ने जेईई मेन की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। साथ ही विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। विदित हो कि विगत दिनों जेईई मेन की परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। जिसमें इसी विद्यालय के सागर गुप्ता ,अनामिका कुमारी एवं अमन कुमार ने सफलता हासिल की। एक बार पुन: जेईई की परीक्षा में सागर गुप्ता 98.31 पर्सेंटाइल , अनामिका कुमारी 96.098 पर्सेंटाइल एवम अमन रंजन ने 94.23 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अमन रंजन भाजपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता शशिरंजन के बेटे हैं। इस परीक्षा की सफलता का श्रेय बच्चों को देते हुए पी पी शैक्षणिक समूह के चेयरमैन ड...